छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

Views: 0

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 से 16 नवंबर तक समय-सीमा के आधार पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

14 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध

जारी आदेश के मुताबिक, 14 नवंबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक शहर में दोनों ओर से सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

15 नवंबर सुबह 8 बजे से 16 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध

ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से 16 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय

छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती घाटों तक पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

More From Author

जमशेदपुर में अवैध शराब की भट्टियों पर पुलिस का छापा, 850 किलो जावा महुआ और 40 लीटर शराब बरामद