Views: 7
जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके प्रभाव से जमशेदपुर समेत कोल्हान के आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 19 नवंबर 2026 को मौसम संबंधी पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।
20 नवंबर को झारखंड में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 19 और 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 नवंबर को राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान एवं चेतावनियों पर नजर रखें।
