जमशेदपुर में पिता पर 19 वर्षीय बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, टेल्को थाने में शिकायत दर्ज

Views: 3

जमशेदपुर। शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार,युवती के पिता किराये के मकान में रहता था। युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती

मामले की पुष्टि करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

पूर्वी सिंहभूम अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नई जिला कमेटी गठित, ललिंद्र कुमार कुमार बने अध्यक्ष

जमशेदपुर: डिमना लेक में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन स्विमथॉन 2.0 का आयोजन, सात राज्यों के 121 तैराकों ने लिया हिस्सा