Views: 2
जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से रविवार को जमशेदपुर स्थित डिमना लेक के टीएसएएफ वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता ‘टीएसएएफ स्विमथॉन 2.0’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में विभिन्न आयु वर्ग के तैराकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खुले पानी में अपनी तैराकी क्षमता तथा सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन दिसंबर 2025 में किया गया था।
सात राज्यों के 121 तैराकों ने कराया पंजीकरण
इस प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक और केरल सहित सात राज्यों के कुल 121 तैराकों ने पंजीकरण कराया। इनमें 87 पुरुष और 34 महिला प्रतिभागी शामिल थीं।
चार श्रेणियों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
टीएसएएफ स्विमथॉन 2.0 का आयोजन 500 मीटर, 1 किलोमीटर, 2.5 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की चार श्रेणियों में किया गया। प्रत्येक श्रेणी में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी तैराक भी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने खुले पानी में अपनी क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।
