Views: 1
जमशेदपुर। शहर आगमन के अवसर पर भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया और आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
युवा नेतृत्व और सामाजिक प्रयासों की सराहना
मुलाकात के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने सतबीर सिंह ‘सोमू’ के स्वागत भाव तथा उनके सामाजिक और युवा नेतृत्व से जुड़े प्रयासों की सराहना की। इस संक्षिप्त लेकिन सौहार्दपूर्ण मुलाकात में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, आज की युवा पीढ़ी को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
साध्वी देवप्रिया का भी किया स्वागत
इस अवसर पर बाबा रामदेव के साथ डॉ. आचार्य साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित थीं। सतबीर सिंह ‘सोमू’ ने उनसे भी शिष्टाचार मुलाकात की और अंगवस्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पौधे भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
