गम्हरिया: गंजिया बराज सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर खुचीडीह के ग्रामीणों ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में किया, ग्राम सभा का निर्णय लागू करने की मांग

Views: 2

गम्हरिया: गंजिया बराज से जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर खुचीडीह के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम सभा की ओर से पहले कार्य रोकने का निर्णय लिए जाने के बावजूद दोबारा काम शुरू होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को संग्राम मार्डी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर ग्राम सभा की सहमति और पूर्व के निर्णयों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा आयोजित करने से संबंधित पत्र वापस लेने की मांग की।

25 नवंबर को ग्राम सभा कराने का दिया गया था निर्देश

ग्रामीणों के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से 18 नवंबर को पत्रांक 1389 जारी किया गया था। इसमें कार्यपालक अभियंता, खरकाई नहर प्रमंडल, आदित्यपुर के 17 नवंबर 2026 के पत्र का हवाला दिया गया है।पत्र में खरकाई बराज गंजिया के लिफ्ट एफ्लक्स बांध निर्माण के लिए खुंचीडीह गांव की सरकारी भूमि पर कार्य शुरू करने और रैयती भूमि के भू-अर्जन के संबंध में 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया था।

पूर्व में ग्राम सभा में प्रस्ताव खारिज करने का दावा

प्रदर्शन के दौरान संग्राम मार्डी ने कहा कि खुंचीडीह में पूर्व में ग्राम सभा के माध्यम से गंजिया बराज सौंदर्यीकरण कार्य को रोकने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद बिना ग्राम सभा की सहमति के दोबारा कार्य कैसे शुरू किया गया, यह सवाल उठता है।वहीं, खुंचीडीह (पंचायत-दुग्धा) के ग्राम प्रधान बीरधान मांझी ने 23 नवंबर 2026 को बीडीओ को संबोधित पत्र में कहा है कि 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित ग्राम सभा की बैठक में जल संसाधन विभाग, आदित्यपुर से जुड़े विषय पर विचार-विमर्श किया गया था। उनके अनुसार, बैठक में सर्वसम्मति से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था।

संविधान और पेसा अधिनियम के प्रावधानों का दिया हवाला

ग्राम प्रधान के पत्र में पूर्व में खारिज किए गए प्रस्ताव को दोबारा प्रशासनिक स्तर पर उठाए जाने को ग्राम सभा के निर्णय की अवहेलना बताया गया है। पत्र में संविधान के अनुच्छेद 243, 244(1), पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम के प्रावधानों का भी हवाला दिया गया है।पत्र के माध्यम से प्रस्ताव ग्रामीणों पर नहीं थोपने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि ग्राम सभा के निर्णय की अनदेखी जारी रही, तो इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से पूर्व की ग्राम सभा के निर्णय का सम्मान करने और ग्राम सभा कराने से संबंधित पत्र वापस लेने की मांग की है।

More From Author

सरायकेला-खरसावां: कपाली में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

राजनगर के खैरकोच चौक पर दो दुकानों में चोरी, नकदी और सामान समेत करीब पांच लाख की संपत्ति गायब