
जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, रविवार को बागबेड़ा स्थित बाबा कुटी रोड पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 201 सूप का निःशुल्क वितरण छठ व्रतधारियों के बीच किया गया।इस सेवा कार्य से बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्र के व्रती परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
इन समाजसेवियों ने दिया योगदान
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राघव सेठ, नितिशा छाबड़ा, अंकित छाबड़ा, रुचिता छाबड़ा, विकास सिंघारी, हर्षी सिंघारी, प्रेम छाबड़ा, विशाल अरोड़ा, और रीमा अरोड़ा ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व सेवा और समर्पण का पर्व है, और उनकी टीम हर वर्ष इसी भावना के साथ व्रतियों को आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।
