जमशेदपुर: पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी के कृत्रिम छठ घाटों में राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से भरवाया निःशुल्क पानी

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवता और सेवा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उन्होंने लगातार दूसरे दिन अपने निजी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाने का कार्य संपन्न किया, ताकि छठ व्रतधारियों को पूजा-अर्चना में कोई असुविधा न हो।यह सेवा उनके द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के विशेष आग्रह पर की गई।

कई घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया गया

राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने बागबेड़ा कॉलोनी के कई प्रमुख कृत्रिम छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराया है जिसमे नेहरू मैदान में तीन ट्रिप पानी,श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के बगल स्थित त्रिपाठी कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रिप,राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में दो ट्रिप,गणेश पूजा मैदान और कुंवर सिंह मैदान में भी पानी भरवाने का कार्य किया गया।इसके अलावा, रेलवे लाल बिल्डिंग साईं मंदिर के समीप बने कृत्रिम छठ घाट और भोग के लिए भी निःशुल्क पानी दिया गया।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी कृत्रिम छठ घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो।

वर्षों पुरानी पानी की किल्लत में बड़ी राहत

ज्ञात हो कि बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में, राजकुमार सिंह द्वारा हर साल अपने निजी खर्च पर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना, इस महापर्व पर व्रतधारियों के लिए बड़ी राहत का कार्य सिद्ध होता है।राजकुमार सिंह ने कहा, “छठव्रतधारियों की सेवा मेरा सौभाग्य है। मैं हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे मनोयोग से सेवा में तत्पर हूं और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।”पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस सेवा कार्य के लिए राजकुमार सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है।इस सेवा कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार, समाजसेवी विशाल, मिथिलेश सिंह, कौशल, नवेंदु, पप्पू, उमेश राय, जितेंद्र, मनोज गुप्ता, एवं पशुपति मिश्रा का सक्रिय सहयोग रहा।

More From Author

आदित्यपुर में बिल्डर से 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

चाईबासा: HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सिविल सर्जन निलंबित; स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.