गम्हरिया के युवा कवि गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ भोपाल में करेंगे कविता पाठ

Spread the love

गम्हरिया। गम्हरिया के युवा कवि, गीतकार और लेखक गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने भोपाल में कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया है। यह आयोजन सोमवार, 15 सितंबर को रवींद्र भवन में होगा। गुरुचरण महतो को यह आमंत्रण साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने भेजा है।

युवा रचनाधर्मी कुंभ में होंगे शामिल

गुरुचरण महतो ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मध्य प्रदेश साहित्योत्सव के अंतर्गत ‘युवा रचनाधर्मी कुंभ’ का आयोजन किया गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के युवा कलमकार अलग-अलग मंचों पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। निर्णायक मंडल में निर्मला पुतुल, राजेश जोशी और अनामिका जैसे हिंदी साहित्य के दिग्गज शामिल होंगे।

साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित

गुरुचरण महतो लंबे समय से साहित्य और लेखन से जुड़े हैं और उनकी रचनाओं में राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चेतना साफ झलकती है। उन्हें लोक कला के संरक्षण और हिंदी साहित्य के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें संवाद-शिरोमणी, कोल्हान गौरव, लोककवि, साहित्य श्री और वाग्देवी लिटरेचर सम्मान प्रमुख हैं। इस खबर से गम्हरिया के साहित्य जगत में खुशी का माहौल है। गुरुचरण महतो ने साहित्य अकादमी, भोपाल और निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

More From Author

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में केडिया-कावंटिया टीम की शानदार जीत

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, टाटानगर स्टेशन पर शिकायत दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.