आदित्यपुर में चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मना, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की

Spread the love

आदित्यपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला इकाई द्वारा जयप्रकाश उद्यान के पास बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

गरीबों, दलितों और वंचितों की आवाज़ हैं चिराग पासवान

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने की। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चिराग पासवान गरीब, दलित, पिछड़े और वंचितों की आवाज़ हैं। उनके मजबूत नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) देश में मजबूती से जनसेवा के पथ पर अग्रसर है।प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिराग पासवान के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर हमेशा तत्पर रहेंगे और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की और राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रदेश सचिव सुमन कुमार शर्मा, रितेश पासवान, दीपक भंडारी, नगर अध्यक्ष अजय महतो, चिराग फैंस क्लब के अनिल मुखी, ईशान शर्मा, शेखर, कुंदन थापा, राहुल प्रसाद, मेघनाथ प्रसाद, मृत्युंजय यादव, गोलू तिवारी, आलोक मिश्रा, गोपी महंती, राजू सिंह, नीरज प्रसाद आदि सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

More From Author

सरायकेला में आदिवासी समुदाय का जोरदार प्रदर्शन: कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने का विरोध, राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

चाकुलिया में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, जीआरपी जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.