झारखंड पुलिस के 14 जांबाजों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान’, ₹1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर करने का मिला गौरव

Spread the love

रांची। झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में उनके असाधारण साहस और दक्षता के लिए बड़ा सम्मान मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से झारखंड पुलिस के 14 पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात केंद्रीय कमेटी सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी समेत कुल 8 इनामी नक्सलियों को अभियान के दौरान मुठभेड़ में ढेर करने के लिए प्रदान किया गया है।

बोकारो मुठभेड़ की गौरवगाथा

यह साहसी और सफल अभियान बोकारो जिला के पेक नारायनपुर थाना अंतर्गत ग्राम वंशी एवं जड़वा के पहाड़ी क्षेत्र में संचालित किया गया था। सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस टीम ने केंद्रीय कमेटी सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित 8 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई ने झारखंड में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा प्रहार किया था।

सम्मान पाने वाले अधिकारी एवं कर्मी की सूची देखे

एक करोड़ के इनामी समेत आठ नक्सलियों को ढेर करने वाली झारखंड पुलिस की इस जांबाज टीम के 14 अधिकारी और पुलिस कर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों की सूची इस प्रकार है,IPS अमोल विनुकांत होमकर,पुलिस महानिरीक्षक, रेल (तत्कालिन पुलिस महानिरीक्षक, अभियान),IPS डॉ० माईकलराज एस० पुलिस महानिरीक्षक, अभियान (तत्कालिन पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो),IPS इंद्रजीत माहथा पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर,IPS सुरेन्द्र कुमार झा पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक (तत्कालिन पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो),IPS मनोज स्वर्गियारी समादेष्टा, झा०स०पु०-३. गोविन्दपुर, धनबाद (तत्कालिन पुलिस अधीक्षक, बोकारो),मिथिलेश कुमार उप-समादेष्टा, अभियान,पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० मंटु कुमार,आ० दीनबन्धु शेखर,आ० पारष कुमार वर्मा ,आ० विकाश कर्माकर,आ० भागीरथ रजवार ,आ० शिवनन्दन हांसदा और आ० अजय मेहता शामिल है।यह सम्मान झारखंड पुलिस के लिए गौरव का विषय है, जो दर्शाता है कि सुरक्षा बल देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लगातार खतरों के बीच बहादुरी से काम कर रहे हैं।

More From Author

गम्हरिया: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन, युवाओं ने लिया देश की एकता की शपथ

मानगो में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, विकास सिंह बोले- ‘पटेल मजबूत लोकतंत्र के भगवान हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.