चाईबासा : झींकपानी में ₹22 लाख की अवैध नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 101 पेटी शराब और स्प्रिट बरामद

Spread the love

चाईबासा: चाईबासा जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के चडाबासा गांव में उत्पाद विभाग ने गुरुवार अहले सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्प्रिट और शराब बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ है।

अल सुबह छापेमारी में मिली बड़ी सफलता

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चडाबासा गांव में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब का कारोबार चल रहा है।उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 4 बजे चडाबासा पहुंची और एक पुराने मकान में लंबे समय से चल रही मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की।मौके से 101 पेटी तैयार अवैध विदेशी शराब, 500 लीटर स्प्रिट (कच्चा माल), साथ ही हजारों की संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामद की गई नकली शराब और सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 20 से 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

संचालक फरार, नेटवर्क की हो रही जांच

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री का संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।”इस अवैध कारोबार का नेटवर्क बड़ा होने की आशंका है और इसकी जांच आगे भी जारी रहेगी।”उत्पाद विभाग फिलहाल फरार संचालक की तलाश में जुट गया है।अधिकारियों का मानना है कि यह मिनी फैक्ट्री राज्य में नकली शराब की आपूर्ति का एक बड़ा केंद्र हो सकती थी। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

More From Author

झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य सरकार ने निकाली साइक्लोथॉन रैलीधरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलिहातु तक पहुंचेगी साइकिल रैली, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया शुभारंभ

एनआईटी जमशेदपुर में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस — भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रतन तिर्की ने कहा, ‘पहले खुद पर गर्व करें, तभी समाज को आगे बढ़ा सकते हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.