
जमशेदपुर/घाटशिला। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में दूसरे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। जारी परिणामों में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर मजबूत बढ़त बना ली है।मतगणना कार्य जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।
राउंड 02 : सभी प्रत्याशियों का मत विवरण
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो: 10919
बाबूलाल सोरेन, भाजपा: 5465
रामदास मुर्मू ,जेएलकेएम: 4972
विकास हेम्ब्रम ,निर्दलीय: 177
डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय: 239
पंचानन सोरेन ,भारत आदिवासी पार्टी :(BAP) 117
मनोज कुमार सिंह ,निर्दलीय: 106
मनसा राम हांसदा ,निर्दलीय: 66
नारायण सिंह ,निर्दलीय: 58
पार्वती हांसदा ,पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक): 51
रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय: 49
परमेश्वर टुडू ,निर्दलीय: 36
बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय: 25
NOTA — 376
झामुमो को बढ़त, भाजपा दूसरे स्थान पर
राउंड-2 में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन ने 10919 मत प्राप्त कर अपनी बढ़त को और मजबूत किया है,जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 5465 मत मिले हैं।जेएलकेएम के रामदास मुर्मू 4972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
