
जमशेदपुर/घाटशिला। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का चौथा राउंड (Round – 04) पूरा हो गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर अपनी बढ़त को और अधिक बढ़ा लिया है।मतगणना कार्य जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।
राउंड 04 : सभी प्रत्याशियों को मिले कुल मत
1 सोमेश चंद्र सोरेन झामुमो 20026
2 बाबूलाल सोरेन भाजपा 12612
3 रामदास मुर्मू जेएलकेएम 5481
4 विकास हेम्ब्रम निर्दलीय 225
5 डॉ. श्रीलाल किस्कू निर्दलीय 339
6 मनसा राम हांसदा निर्दलीय 153
7 मनोज कुमार सिंह निर्दलीय 120
8 पंचानन सोरेन भारत आदिवासी पार्टी (BAP) 179
9 पार्वती हांसदा पीपीआई (डेमोक्रेटिक) 75
10 रामकृष्ण कांति माहली निर्दलीय 70
11 नारायण सिंह निर्दलीय 65
12 परमेश्वर टुडू निर्दलीय 46
13 बसंत कुमार तोपनो निर्दलीय 33
14 NOTA — 599
झामुमो की बढ़त में जोरदार इजाफ
राउंड 04 तक झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 20,026 मत हासिल कर बढ़त को मजबूत किया है, जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 12,612 मत मिले हैं।लगभग 7,400 से अधिक मतों की बढ़त ने मुकाबले को झामुमो के पक्ष में झुका दिया है।
अन्य उम्मीदवारों का प्रदर्शन
जेएलकेएम के रामदास मुर्मू ने 5,481 मतों के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा है।अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के मत 30 से 300 के बीच रहे।नोटा को अब तक कुल 599 मत प्राप्त हुए हैं।
अभी 11 राउंड और बाकी — अंतिम नतीजों पर सबकी नजर
चौथे राउंड के बाद झामुमो की बढ़त स्पष्ट दिखाई दे रही है,हालांकि कुल 15 राउंड की गिनती होने वाली है।
अगले राउंड के परिणाम आने तक राजनीतिक दलों की उत्सुकता बढ़ी हुई है।
