
जमशेदपुर/घाटशिला।पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के राउंड 07 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।इस राउंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी है।मतगणना जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।
राउंड 07 : प्रत्याशियों को प्राप्त कुल मत
1 सोमेश चंद्र सोरेन झामुमो 32,898
2 बाबूलाल सोरेन भाजपा 25,136
3 रामदास मुर्मू जेएलकेएम 6,455
4 डॉ. श्रीलाल किस्कू निर्दलीय 549
5 मनसा राम हांसदा निर्दलीय 457
6 विकास हेम्ब्रम निर्दलीय 352
7 पंचानन सोरेन भारत आदिवासी पार्टी (BAP) 303
8 मनोज कुमार सिंह निर्दलीय 165
9 पार्वती हांसदा पीपुल्स पार्टी (डेमोक्रेटिक) 135
10 रामकृष्ण कांति माहली निर्दलीय 104
11 नारायण सिंह निर्दलीय 88
12 परमेश्वर टुडू निर्दलीय 71
13 बसंत कुमार तोपनो निर्दलीय 55
14 NOTA — 1,060
झामुमो की बढ़त में इजाफ़ा
राउंड 07 के बाद झामुमो को 32,898 मत और भाजपा को 25,136 मत मिले है।अब झामुमो की बढ़त 7,762 मतों की हो चुकी है, जो चुनाव के मध्य चरण में बड़ी बढ़त मानी जा रही है।जेएलकेएम के रामदास मुर्मू अभी भी तीसरी पोजीशन पर कायम है।
अब तक 7 राउंड की गिनती पूरी — आगे के राउंड निर्णायक
कुल 15 राउंड की गिनती के बीच सात राउंड पूरे होने के बाद चुनावी पारा और चढ़ गया है।झामुमो समर्थकों में उत्साह बढ़ा है, जबकि भाजपा की ओर से आगे के राउंड में बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है।
