
जमशेदपुर:झारखंड राज्य आज 15 नवंबर 2025 को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए, जमशेदपुर के साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया है।
बिरसा मुंडा पार्क बना मुख्य आकर्षण केंद्र
राज्य के पच्चीस साल पूरे होने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में, इस पार्क को विशेष रूप से तैयार किया गया है। पूरे पार्क को रंग-बिरंगी रोशनी और एलईडी लाइट्स से सजाया गया है, जिससे शाम होते ही यह स्थल जगमग हो उठता है और एक आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की थीम के अनुरूप, पार्क में जनजातीय कला, संस्कृति और झारखंड़ी परंपरा को दर्शाने वाली विशेष सजावट की गई है।
