जमशेदपुर : महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर लंबे समय से रिक्त, शीघ्र स्थाई नियुक्ति की मांग—विजय आनंद मूनका

Spread the love

जमशेदपुर।फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने जमशेदपुर में पिछले कई महीनों से खाली पड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तत्काल स्थाई नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता की ओर ध्यानाकर्षित कराया है।विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर राज्य का औद्योगिक और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। यहां प्रशासनिक ढांचा मजबूत और सक्रिय रहे, यह विकास एवं जनकल्याण के लिए आवश्यक है। लेकिन पिछले कई महीनों से जिले के कई प्रमुख पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

एसडीओ का पद छह महीनों से रिक्त

उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूम अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) का पद करीब छह महीनों से खाली है। इस दौरान केवल अस्थायी प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है।इसके कारण अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक और न्यायिक मामले लंबित हो रहे हैं, जिससे नागरिकों की समस्याएं बढ़ी हैं।

एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) का पद भी रिक्त

मूनका के अनुसार, जिले में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) का पद भी लगभग छह महीनों से खाली है।उन्होंने कहा कि इस पद का खाली रहना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं की प्रगति पर असर डाल रहा है, जो चिंता का विषय है।

जमशेदपुर के विकास पर असर

मूनका ने स्पष्ट कहा कि शहर में इतने लंबे समय से महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद रिक्त होने से न सिर्फ कामकाज बाधित हो रहा है, बल्कि विकास की रफ्तार भी थम गई है। उद्योग-धंधों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी प्रशासनिक फैसलों में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्रवाई की अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित और जमशेदपुर के विकास को ध्यान में रखते हुए इन पदों पर जल्द से जल्द स्थाई नियुक्ति की जाए, ताकि जिले में प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और जनता को राहत मिले।

More From Author

बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रहे रांची के एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर घायल, कार ट्रेलर से टकराई

जमशेदपुर : संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, प्रधान जिला जज ने किया नेतृत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.