
पोटका: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र स्थित परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति और यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल) के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम मेराकी और अनेशा संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया और शपथ ली।
विधायक और पुलिस अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।उपस्थित गणमान्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार,डीएसपी संदीप भगत,साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल,पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू मौजूद रहे।
नशे के खतरों और सुरक्षित जीवन पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद सभी सम्मानित अतिथियों ने नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाई और उन्हें शपथ दिलाई गई। सभी वक्ताओं ने नशा हमारे जीवन के लिए कितना खतरनाक है और इससे कैसे दूर रहना है, इस पर विस्तार से जानकारी दी।छात्राओं ने नशा न करने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना और उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करना था।’मेराकी’ और ‘अनेशा’ संस्थाओं की इस पहल से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
