
लातेहार: लातेहार जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष छापामारी अभियान में, लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने झारखंड जनमुक्ति परिषद के दो सक्रिय उग्रवादियों को धर दबोचा है।
दो लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार
गिरफ्तार उग्रवादियों में से एक पर झारखंड सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।एरिया कमांडर सुनील उराँव उर्फ मंटू (उम्र करीब 35 वर्ष) व मुकेश लोहरा (उम्र 28 वर्ष)।सुनील उराँव उर्फ मंटू पर झारखंड सरकार द्वारा ₹2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
कई गंभीर वारदातों और मुठभेड़ों में शामिल
पुलिस के अनुसार, ये दोनों उग्रवादी पिछले कई वर्षों से संगठन के सक्रिय सदस्य थे।ये लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं और पुलिस के साथ मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं।दोनों गिरफ्तार उग्रवादी पुलिस के कई मामलों में वांछित थे।पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों उग्रवादियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इस पूछताछ से इलाके में सक्रिय झारखंड जनमुक्ति परिषद के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
