
जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को टाटानगर स्टेशन मंदिर के सामने झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। यह आयोजन जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भारी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
माला और अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित
स्वागत कार्यक्रम में उत्साह का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने किया। इस स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश के मंत्री अमित अग्रवाल, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, अनमोल बर्मा, काली शर्मा, मनोज सिंह, राजकमल यादव, राजेश सिंह, अमित सिंह, संतोष कुमार और युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
