
जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट कारोबारी साकेत गौतम के नए उद्यम, एक रेस्टोरेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस नए प्रतिष्ठान का नाम ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ रखा गया है और यह महत्वपूर्ण टिनप्लेट चौक पर अवस्थित है।
सरयू राय ने दी शुभकामनाएं और ज़िम्मेदारी
उद्घाटन समारोह के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि टिनप्लेट चौक के इस व्यस्त इलाके में एक साफ-सुथरे और अच्छे रेस्टोरेंट की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी, जो आज ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ के शुरू होने से पूरी हो गई है।उन्होंने साकेत गौतम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक सफल उद्यमी रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनका यह नया रेस्टोरेंट भी सफल होगा। विधायक सरयू राय ने साकेत गौतम को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा अब लोगों को साफ-सुथरा और बढ़िया भोजन कराने की जिम्मेदारी आपकी है। यह सुनिश्चित करें कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिले।”
शाकाहारी और मांसाहारी दोनों व्यंजन उपलब्ध
रेस्टोरेंट के संचालक साकेत गौतम ने इस अवसर पर कहा कि उनका रेस्टोरेंट ग्राहकों को बेहतरीन भोजन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों प्रकार के स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था रहेगी। साकेत गौतम ने विश्वास दिलाया कि वे प्रयास करेंगे कि लोगों को बढ़िया भोजन उनके बजट के भीतर ही उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि भोजन की शुद्धता सर्वोपरि रहेगी और इसका स्वाद ऐसा होगा कि ग्राहक एक बार भोजन चखने के बाद बार-बार उनके रेस्टोरेंट में आना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ आगामी 13 दिसंबर से पूरी तरह जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
