झामुमो जिला महिला कमेटी का विस्तार, कई पदाधिकारियों व सदस्यों की हुई मनोनयन

Spread the love

ग़म्हरिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला महिला कमेटी की ओर से संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। जिला महिला अध्यक्ष सुशीला तांती के निर्देश पर महिला संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों और सदस्यों को मनोनीत किया गया है।इस क्रम में कविता दास एवं बेला दोराई को जिला संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। दोनों को महिला संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदित्यपुर नगर महिला कमेटी का गठन

संगठन विस्तार के तहत आदित्यपुर नगर महिला कमेटी का भी गठन किया गया।नगर अध्यक्ष के पद पर सोनामनी लोहार को मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष के रूप में अनिता केराई, ललिता सरकार, कल्पना महतो एवं बेबी हाईबुरु को जिम्मेदारी दी गई।सचिव पद पर मुन्नी तिउ को मनोनीत किया गया।संगठन सचिव के पद पर मैरी मुखी, प्रेमलता लोहार एवं शकुंतला लोहार को दायित्व सौंपा गया।सह सचिव के रूप में पूनम गुप्ता, माधुरी मंडल, बसंती हेंब्रम एवं डांगी लेयाँगी को मनोनीत किया गया।कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनीता लेयाँगी को दी गई।

कई महिलाओं को सदस्यता दी गई

इसके अलावा संगठन को व्यापक आधार देने के उद्देश्य से ईस्टर तिर्की, चाइना बेज, सुकमोनी गोईपाई, सुलोचना लोहार, मालती दास, लक्ष्मी दास, सोमी पूर्ति, ज्योत्सना कर्मकार एवं सुमन होनहगा को महिला कमेटी का सदस्य बनाया गया।

नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष सुशीला तांती ने नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने आने वाले नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, कृष्णा बास्के, वरीय नेत्री शकुंतला माहली, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, जगदीश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

More From Author

झारखंड के प्रणेता शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती: समाधि स्थल और चमरिया गेस्ट हाउस में उमड़ी भीड़; दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: एनआईटी मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार; परखच्चे उड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.