बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द आएंगे जमशेदपुर: सोमू

Spread the love

जमशेदपुर(बिहार)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने जमशेदपुर आने का वादा किया है।यह घोषणा तब हुई जब भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू बिहार के पटना साहिब में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।यह कार्यक्रम गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में हुआ, जो श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके शिष्यों की शहादत को समर्पित शहीदी जागृति यात्रा थी।इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे। यहीं पर सतबीर सिंह सोमू ने उनसे मुलाकात की, जिसके दौरान सम्राट चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जमशेदपुर का दौरा करेंगे।

सुखविंदर सिंह ने जताया जमशेदपुर का आभार

इसी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने भी जमशेदपुर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।जब सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह, और जगजीत सिंह ने उन्हें जमशेदपुर के लोगों की ओर से हैंड मेड चॉकलेट भेंट की, तो उन्होंने “थैंक यू जमशेदपुर” कहकर शहर का आभार जताया।

सिख मामलों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने भी सतबीर सिंह सोमू से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में सिखों की राजनीतिक स्थिति, अवसर और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।केंद्रीय मंत्री ने जमशेदपुर में सिखों से संबंधित एक सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया और उसमें शामिल होने की सहमति भी दी।इस दौरान पंजाब के नाभा के विधायक गुरदेव सिंह मान से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने पंजाब के मौजूदा हालात पर जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने भी सिख समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मामलों पर जमशेदपुर की टीम के साथ चर्चा की।सतबीर सिंह सोमू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरदार इंद्रजीत सिंह, जसबीर सिंह “धाम”, लखविंदर सिंह “लाखा”, और सूरज सिंह नलवा का विशेष धन्यवाद दिया।

More From Author

जमशेदपुर : गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल पर बवाल,ग्रामीण एसपी बोले – माहौल बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

सिंहभूम चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.