चाईबासा : किमिरदा गांव के पास जंगल में महिला की सिर कूचकर हत्या

Spread the love

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव से सटे जंगल में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या की गई है। चेहरे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।मृतक महिला साड़ी, ब्लाउज और चूड़ी पहनी हुई थी। पुलिस का अनुमान है कि महिला विवाहित थी। उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
शनिवार सुबह ग्रामीण लकड़ी लाने जंगल गए थे, तभी उन्होंने महिला का शव देखा। तुरंत इसकी सूचना टोकलो थाना को दी गई।सूचना पाकर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः महिला की हत्या एक या दो दिन पहले कर शव जंगल में फेंका गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट होगी।

More From Author

कुड़मी आंदोलन से रेल यातायात प्रभावित: कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले गए रूट

सोनुवा स्टेशन पर कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन जारी, दोपहर 2:30 बजे तक पटरी पर डटे रहे प्रदर्शनकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.