जमशेदपुर में काशी-हरिद्वार सा होगा अहसास: 13-14 जनवरी को सजेगा ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’; 5100 दीपों से जगमगाएगा स्वर्णरेखा तट

Spread the love

जमशेदपुर: स्टील सिटी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देने के लिए सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर आगामी 13 और 14 जनवरी 2026 को ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सोमवार को महोत्सव संचालन समिति ने एक पत्रकार वार्ता कर इस दो दिवसीय दिव्य आयोजन की रूपरेखा साझा की।इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नदी और पर्यावरण संरक्षण को आस्था एवं संस्कृति से जोड़कर एक जन-आंदोलन बनाना है।

13 जनवरी: नदी पूजन और सांस्कृतिक संध्या

महोत्सव के पहले दिन का शुभारंभ 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे से होगा। सबसे पहले नदी पूजन के बाद पर्यावरण विषयक गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें पर्यावरणविद मनोज सिंह और अन्य विशेषज्ञ नदी स्वच्छता एवं संरक्षण पर अपने विचार साझा करेंगे। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जिसके बाद शहर के प्रसिद्ध लोक गायक सोनू सिंह दुलरुवा अपनी सुमधुर गायकी से समां बांधेंगे। समाज, धर्म और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रमुखों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

14 जनवरी: 5100 दीपों का महा-उत्सव और गंगा आरती

महोत्सव का दूसरा दिन मुख्य आकर्षणों से भरा होगा।सुबह 11 बजे से बच्चों के लिए चित्रांकन और महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित होगी।संध्या काल में ‘जम्मू वाले बाबा’ के पावन सानिध्य में मां स्वर्णरेखा की भव्य आरती होगी। आरती से पूर्व विशेष नृत्य समूह अपनी प्रस्तुति देंगे।पूरे नदी तट को 5100 दीपों से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को काशी और हरिद्वार की दिव्य आरती जैसा अनुभव प्रदान करेगा।

एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

आयोजन समिति के सदस्यों (हिन्दू उत्सव समिति और ‘उम्मीद – एक अभियान’) ने बताया कि इस वर्ष लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।यह आयोजन विशेष रूप से उन बुजुर्गों और परिवारों के लिए है जो शारीरिक या आर्थिक कारणों से बनारस या हरिद्वार नहीं जा पाते। हम जमशेदपुर में ही उन्हें वह दिव्य अनुभूति प्रदान करना चाहते हैं।” – आयोजन समिति

प्रेस वार्ता में गणमान्य जनों की उपस्थिति

पत्रकार वार्ता में पर्यावरणविद मनोज सिंह, महामंडलेश्वर श्रध्येय अमरजीत गिल, समाजसेवी शम्भु नाथ सिंह, उपेन्द्र कुमार मस्तान, रवि प्रकाश (अध्यक्ष, हिन्दू उत्सव समिति), सुखदेव सिंह (अध्यक्ष, उम्मीद), हरी सिंह राजपूत, अमर नाथ, अभिषेक, सुश्री शशि, दुर्गा देवी और संतोषी साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More From Author

भुईयाडीह में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, विधायक सरयू राय और भाजपा नेता अभय सिंह ने लिया आशीर्वाद

दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.