कदमा: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ‘किड्जी प्ले स्कूल’ के नए आउटलेट का उद्घाटन, खेल-खेल में शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर

Spread the love

जमशेदपुर : कदमा स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार को ‘किड्जी प्ले स्कूल’ के नए आउटलेट की शानदार शुरुआत हुई। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया प्ले स्कूल

उद्घाटन के पश्चात स्कूल प्रबंधन के सदस्यों के साथ परिसर का भ्रमण करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्कूल की सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के शुरुआती विकास के लिए इस तरह के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों की शहर में अत्यंत आवश्यकता है।

खेल-खेल में शिक्षा का संकल्प: परमजीत कौर

स्कूल की संचालिका परमजीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘कीटजी प्ले स्कूल’ का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना भी है। उन्होंने स्कूल की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए स्कूल में आधुनिक व रचनात्मक खिलौने उपलब्ध हैं।यहाँ बच्चों को बिना किसी दबाव के, खेल-खेल में शिक्षा के प्रारंभिक पाठ पढ़ाए जाएंगे। छोटे बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पूरे परिसर को तैयार किया गया है।

उपस्थित गणमान्य अतिथि

समारोह के दौरान स्कूल प्रबंधन के कई वरिष्ठ सदस्य, स्थानीय अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी ने इस नई पहल का स्वागत किया और इसे कदमा क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

More From Author

आदित्यपुर: शेर-ए-पंजाब चौक पर गूँजा ‘जय हिंद’, नेताजी की जयंती पर भुगलू सोरेन ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

जमशेदपुर: ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत; उलीडीह ओपी के पास हुआ हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.