जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का आगाज:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना

Spread the love

जमशेदपुर: नवरात्रि के शुभ अवसर पर जमशेदपुर शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग चुका है। साकची स्थित मनोकामना मंदिर और शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना में जुटे।

मनोकामना मंदिर में विशेष कलश स्थापना

मनोकामना मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहाँ विशेष विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।जो लोग घर पर कलश स्थापना नहीं कर पाते, वे मनोकामना मंदिर में आकर कलश स्थापना करते हैं।मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगा गया हर मनोकामना पूरी होती है।

शीतला माता मंदिर में भी रौनक

शीतला माता मंदिर में भी नवरात्रि का उत्सव पूरे जोश से मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

नवरात्रि का उल्लास पूरे शहर में

जैसे ही नवरात्रि का आगमन हुआ, शहर का माहौल भक्तिमय हो गया,मंदिरों में सजावट और रोशनी से उत्सव का माहौल बन गया है।श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने के लिए उत्साहित हैं।पूरे शहर में दुर्गा मां के भजनों और आरती की गूंज सुनाई दे रही है।नवरात्रि के पहले दिन से ही जमशेदपुर के लोग देवी मां की पूजा में डूब गए हैं। भक्तों का विश्वास है कि मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

More From Author

राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा:सिंहभूम के खिलाड़ियों ने जीते 43 पदक, रांची ने मारी बाजी

एक्सएलआरआई और इकोरन एनर्जी के बीच एमओयू:ऊर्जा क्षेत्र में शोध, नवाचार और करियर अवसरों को बढ़ावा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.