
जमशेदपुर:खेल और खिलाड़ियों की यादों को संजोए रखने की परंपरा को जारी रखते हुए, न्यू केबल टाउन स्थित सेंट्रल पार्क (केबुल टाउन ग्राउंड) में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। एस.बी.सी. द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट भारोत्तोलन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके दिवंगत राजू झा एवं क्रिकेट प्रेमी दिवंगत देवेश सिंह की स्मृति में समर्पित है।
गणमान्य अतिथियों ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि केबल वॉइस क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, विशिष्ट अतिथि और प्रख्यात समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह एवं श्री विपिन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर श्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन का भी संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर साल 26 जनवरी के आसपास इस तरह का आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करता है।
मैदान का हाल: पहले दिन का रोमांच
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। उद्घाटन मैच में ‘ओल्ड इज गोल्ड’ और एसबीसी की टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए ‘ओल्ड इज गोल्ड’ ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
इस वार्षिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की टोली सक्रिय रूप से जुटी हुई है। मुख्य रूप सेसुमित, चिंटू और गौतम कुणाल,देवाशीष झा, आदित्य तिवारी और साकेत,सोनू, आदित्य, शैलेश और निशांत ने अपना योगदान दिया।समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का समापन 26 जनवरी को होगा, जहाँ विजेता और उप-विजेता टीमों को भव्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
