Budget 2026: “स्वदेशी को बढ़ावा और विकसित भारत का संकल्प”, पूर्व CM चंपई सोरेन ने बजट को सराहा; पीएम मोदी का जताया आभार

Spread the love

सरायकेला/जमशेदपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026 का पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट को ‘संतुलित’ और ‘दूरदर्शी’ बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है।

स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर

चंपई सोरेन ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और ‘मेक इन इंडिया’ को मिलने वाली नई गति से देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी। उनके अनुसार, यह बजट विदेशी निर्भरता को कम कर भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

सभी वर्गों के हितों का रखा गया ध्यान

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट को ‘सर्वस्पर्शी’ बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर तबके का ख्याल रखा गया है।कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया गया है।स्टार्टअप्स और कौशल विकास के लिए किए गए प्रावधान युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगे।बजट के संतुलन से महंगाई पर नियंत्रण और भविष्य की बचत के रास्ते प्रशस्त होंगे।

विकसित भारत @ 2047 की दिशा में बड़ा कदम

चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह बजट केवल एक वित्तीय विवरण नहीं है, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और सामाजिक कल्याण का जो संतुलन बिठाया गया है, वह सराहनीय है। इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।

झारखंड के परिप्रेक्ष्य में उम्मीदें

सोनू सोरेन ने विश्वास जताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के लिए किए गए भारी आवंटन का सीधा लाभ झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य को मिलेगा। रेल और सड़क नेटवर्क के विस्तार से राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई मिलेगी।

More From Author

बजट में किसान-युवा-मध्यम वर्ग की घोर उपेक्षा: कुणाल षाड़ंगी

चाईबासा में पुलिस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड सीपु कुमार घायल; सोना बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.