चाईबासा में पुलिस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड सीपु कुमार घायल; सोना बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

Spread the love

चाईबासा/नोवामुंडी: ओडिशा के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए 5 करोड़ के सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सीपु कुमार को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। यह मुठभेड़ झारखंड के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांकुरा गांव के पास जंगलों में हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोना बरामद कराने गया था, पुलिस पर ही तान दी बंदूक

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मास्टरमाइंड सीपु कुमार को बिहार के पीपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि लूट का सोना चाईबासा के जंगलों में छिपाकर रखा गया है।जब झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त टीम उसे बरामदगी के लिए टांकुरा जंगल ले गई, तो सीपु ने पहले से झाड़ियों में छुपाकर रखी गई बंदूक निकाल ली।उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सीपु के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

5 करोड़ का सोना और 8 लाख की हुई थी लूट

पिछले महीने बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 8 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए झारखंड और ओडिशा पुलिस की विशेष टीम काम कर रही थी।इस मामले में पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर धनबाद से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

घायल मास्टरमाइंड सीपु कुमार को पुलिस सुरक्षा के बीच क्योंझर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब लूटे गए सोने की शत-प्रतिशत बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

More From Author

Budget 2026: “स्वदेशी को बढ़ावा और विकसित भारत का संकल्प”, पूर्व CM चंपई सोरेन ने बजट को सराहा; पीएम मोदी का जताया आभार

Budget 2026: “विकसित राष्ट्र और लोक कल्याण का रोडमैप”, पूर्व सीएम रघुवर दास ने बजट को सराहा; पीएम मोदी और वित्त मंत्री को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.