एनआईटी जमशेदपुर का जलवा: ऑल इंडिया इंटर एनआईटी टूर्नामेंट में जीते 5 पदक; सुनीता डिग्गी को गोल्ड, शतरंज में निशात ने मारी बाजी

Spread the love

जमशेदपुर :राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 4 से 6 फरवरी 2026 तक पंजाब के जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर एनआईटी एथलेटिक्स एवं शतरंज टूर्नामेंट में संस्थान की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।इस शानदार उपलब्धि से एनआईटी जमशेदपुर परिसर में खुशी और गौरव का माहौल है।

एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन, 4 पदक हासिल

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में एनआईटी जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और सहनशक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स पदक विजेता

महिला भाला फेंक: सुनीता डिग्गी – स्वर्ण पदक

पुरुष भाला फेंक: करण – रजत पदक

800 मीटर दौड़ (महिला):

रम्या – कांस्य पदक

1500 मीटर दौड़ (महिला): रम्या – कांस्य पदक

रम्या ने लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी असाधारण सहनशक्ति और जज्बे का परिचय दिया।

शतरंज में भी चमका एनआईटी जमशेदपुर

खेल प्रतियोगिता में केवल मैदान ही नहीं, बल्कि बिसात पर भी एनआईटी जमशेदपुर का दबदबा देखने को मिला।

शतरंज (बोर्ड संख्या-1)

निशात फातिमा – कांस्य पदक एवं बोर्ड पुरस्कार

निशात फातिमा ने अपनी रणनीतिक सोच और एकाग्रता से संस्थान को गौरवान्वित किया।

निदेशक ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।उन्होंने कहा यह सफलता छात्रों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। एनआईटी जमशेदपुर न केवल तकनीकी शिक्षा बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और खेल उत्कृष्टता के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आधुनिक सुविधाओं और मार्गदर्शन का मिला लाभ

संस्थान प्रशासन के अनुसार, इस सफलता के पीछे आधुनिक खेल सुविधाएं,अतिथि प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन,खेल विभाग का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

More From Author

बारीडीह हाई स्कूल: कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई; अनमोल बने ‘मास्टर BHS’ और कनिष्का चुनी गईं ‘मिस BHS’

जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने गिनाए बजट 2026-27 के फायदे; कहा- “रोजगार, पर्यटन और सस्ती दवाओं से बदलेगी झारखंड की तस्वीर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.