
जमशेदपुर: शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी ने शनिवार को जमशेदपुर में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹100 करोड़ की मेरिट स्कॉलरशिप का पोस्टर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और राज्य के युवाओं को करियर के प्रति जागरूक करना था।
शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर: विधायक मंगल कालिंदी
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पोस्टर का अनावरण किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण ही राज्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। दीर्घकालिक विकास के लिए यह आवश्यक है कि युवा उच्च शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें। केएल यूनिवर्सिटी की यह पहल झारखंड के मेधावी छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।”
क्या है ₹100 करोड़ स्कॉलरशिप का उद्देश्य?
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस स्कॉलरशिप पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा से जोड़ना है। उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर प्लानिंग और रोजगार की संभावनाओं के प्रति छात्रों को सचेत करना। शोध और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।युवाओं को राष्ट्र और राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना।
अकादमिक उत्कृष्टता में केएल यूनिवर्सिटी का दबदबा
केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी पिछले 46 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय ने देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 26वाँ स्थान प्राप्त किया है।संस्थान अपनी अत्याधुनिक शोध सुविधाओं और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है।
विशेषज्ञों से ले सकते हैं करियर मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर एडमिशन डॉ. जे. श्रीनिवास राव सहित कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन पर स्टेट हेड विक्रम शर्मा ने अपनी टीम (पंकज कुमार, अवनीश सिंह, राकेश कुमार एवं विनीत श्रीवास्तव) के साथ जानकारी दी कि करियर मार्गदर्शन के लिए इच्छुक विद्यार्थी संस्थान के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
