आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: महापौर पद के लिए बिनोती हाँसदा ने झोंकी ताकत; ‘चूड़ियां छाप’ के साथ विकास का संकल्प, शिक्षा और अनुभव बनी ताकत

Spread the love

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव 2026 की सरगर्मी के बीच महापौर (मेयर) पद की प्रत्याशी श्रीमती बिनोती हाँसदा का सघन जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। वार्ड नंबर-14 की पूर्व पार्षद और उच्च शिक्षित प्रत्याशी बिनोती हाँसदा अपनी साफ-सुथरी छवि और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे के साथ मतदाताओं के बीच पहुँच रही हैं।

शिक्षित और अनुभवी नेतृत्व की दावेदारी

बिनोती हाँसदा आदित्यपुर की उन गिनी-चुनी प्रत्याशियों में से हैं, जिनके पास मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव दोनों है।उन्होंने जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज से स्नातक और ग्रेजुएट कॉलेज से पॉलीटिकल साइंस में स्नातकोत्तर किया है। इसके अलावा वे डी.एल.एड. प्रशिक्षित भी हैं। पूर्व वार्ड पार्षद होने के नाते उन्हें निगम की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं की गहरी समझ है। पेशे से शिक्षिका (आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल) होने के कारण वे युवाओं और शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं।

“आदित्यपुर को स्वच्छ और समृद्ध बनाना ही मुख्य संकल्प”

जनसंपर्क के दौरान बिनोती हाँसदा ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आदित्यपुर का कायाकल्प करना है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा “आदित्यपुर को स्वच्छ, विकसित और समृद्ध बनाना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। हमने संकल्प लिया है कि हर घर को बुनियादी सुविधाएं मिलें और आदित्यपुर एक मॉडल शहर के रूप में उभरे।”

‘चूड़ियां छाप’ पर मुहर लगाने की अपील

भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य और महिला मोर्चा की पूर्व कार्यसमिति सदस्य रहीं बिनोती हाँसदा को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनके पति और वार्ड नंबर-14 के पूर्व पार्षद बरजो राम हाँसदा भी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।बिनोती हाँसदा ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि क्रम संख्या 3 पर अंकित उनके चुनाव चिह्न “चूड़ियां छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

More From Author

सरायकेला: टाँगरानी एसबीआई के पास कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर; हादसे में संतोष अग्रवाल घायल, ग्रामीणों ने चालक को खदेड़कर पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.