जमशेदपुर में सैन्य मातृशक्ति ने साकची के आशीर्वाद वृद्धाश्रम में बिताया समय, बुजुर्गों के बीच किया लंच का वितरण

Spread the love

जमशेदपुर के साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में सैन्य मातृशक्ति जनशेडपुर के संस्थानों की पहल पर एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-शांति की कामना की।

बुजुर्गों के साथ साझा किए अनुभव और खुशियां

सैन्य मातृशक्ति ने इस अवसर को नेताजी सुभाष दिवस एवं विजय दिवस के रूप में विशेष बनाया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच लंच का वितरण किया गया। इसके साथ ही सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और उनके जीवन के अनुभव सुने।कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके संभावित समाधान पर चर्चा की गई। यह पहल समाज के उस वर्ग की वास्तविक चुनौतियों से छात्रों और सदस्यों को परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास रहा, जिन्हें सबसे अधिक सहारे और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है।

सामाजिक दायित्व का दिया संदेश

सैन्य मातृशक्ति समूह की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। हमें खुशी है कि हमारे सैन्य मातृशक्ति सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए और वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ मूल्यवान समय बिताया।”उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

टीम का रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भावना सिंह और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सैन्य मातृशक्ति की पूनम, महामंत्री विनीता सिंह, अध्यक्ष रूबी सिंह, नीता शर्मा, संगीता, भावना सिंह, अंजू, शालीमा और अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने इस नेक पहल की सराहना की।

More From Author

भारतीय सेना का शौर्य: उमरोई मिलिट्री स्टेशन में ‘ईस्टर्न कमांड अलंकरण समारोह 2026’ संपन्न; 37 जांबाजों को मिला सम्मान

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, बदमाशों ने थाने से महज 10 कदम की दूरी पर कन्हैया यादव को बनाया निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.