जमशेदपुर: कन्हैया यादव हत्याकांड के बाद गोलमुरी में भारी बवाल; सड़क पर आगजनी, परिजनों ने की ‘एनकाउंटर’ की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के पास बुधवार को हुई कन्हैया यादव की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने गोलमुरी मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मुख्य सड़क पर आगजनी और घंटों जाम

गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में कन्हैया यादव के परिजन और समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने गोलमुरी मुख्य मार्ग पर आगजनी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

“आरोपी का एनकाउंटर करो, तभी होगा पोस्टमार्टम”

परिजनों का गुस्सा मुख्य रूप से आरोपी बिल्ला पाठक के खिलाफ देखा गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की किमुख्य आरोपी बिल्ला पाठक का तत्काल एनकाउंटर किया जाए।जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी या ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।परिजनों ने पुलिस पर सुरक्षा में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया।

पुलिस बल तैनात

हंगामे की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। वे परिजनों को समझाने और जाम हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

क्या था मामला?

विदित हो कि बुधवार सुबह गोलमुरी थाना के बिल्कुल करीब अपराधियों ने कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

More From Author

मानगो नगर निगम चुनाव: मतदान की तारीख नजदीक आते ही बढ़ा सियासी पारा; मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पोस्ट ऑफिस रोड में घर-घर जाकर मांगा समर्थन

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में डीसी कर्ण सत्यार्थी का औचक निरीक्षण; मरीजों से जाना हाल, पानी की समस्या दूर करने के कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.