कुणाल षाड़ंगी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात: JPSC अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट और जमशेदपुर से हवाई सेवा विस्तार की उठाई मांग

Spread the love

रांची/जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यहित और जनहित से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

JPSC अभ्यर्थियों को आयु सीमा में मिले विशेष छूट

मुलाकात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड लोक सेवा आयोग की आगामी नियुक्तियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लंबे समय से वैकेंसी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए उन्हें आयु सीमा में विशेष छूट दी जाए। उन्होंने तर्क दिया कि इससे उन हजारों युवाओं को राहत मिलेगी जिनकी उम्र सीमा तकनीकी कारणों से समाप्त हो रही है।

किसानों की समस्या: धान खरीद में सॉफ्टवेयर की बाधा

पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों की समस्याओं को रखते हुए श्री षाड़ंगी ने बताया कि कई लैप्स केंद्रों पर सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण धान की खरीद बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी से बचाने के लिए जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की।

हवाई सेवा: सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

जमशेदपुर और आसपास के जिलों के विकास के लिए उन्होंने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सुझाव दिए।भुवनेश्वर की तर्ज पर झारखंड से छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएं। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां से ATR जैसे छोटे एवं मध्यम आकार के विमानों का परिचालन जल्द शुरू हो, ताकि व्यावसायिक कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

इंटरमीडिएट शिक्षकों के रोजगार का मुद्दा

नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने से प्रभावित शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य पर भी चर्चा हुई। कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन अनुभवी शिक्षकों को स्थानीय स्तर पर अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समायोजित किया जाए ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रहे। “मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरता से सुना है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि युवाओं के रोजगार, किसानों के हित और राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी।

कुणाल षाड़ंगी, केंद्रीय प्रवक्ता, झामुमो

More From Author

विश्व रेडियो दिवस: जमशेदपुर के चिन्मय महतो का रेडियो प्रेम; 60 वर्षों का सफर और 992 रेडियो सेटों का ‘मिनी म्यूजियम’

जमशेदपुर: कन्हैया यादव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, गोलमुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.