जमशेदपुर: कन्हैया यादव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, गोलमुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

Spread the love

जमशेदपुर:लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में बीते बुधवार को हुई सनसनीखेज फायरिंग और फल व्यवसायी कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी की टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी क्षेत्र से ही चारों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. सुमित कुमार सिंह (गोलमुरी)

2. गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले (गोलमुरी)

3. अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबड़ा (गोलमुरी)

4. रजा आलम (गोलमुरी)

हथियार और गोलियां बरामद

एसएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार और साक्ष्य बरामद किए हैं। जिसमें 02 देसी कंट्रीमेड पिस्टल, 07 खोखा और 03 पिलेट (बुलेट के अवशेष)।

अपराधिक इतिहास: पुराने खिलाड़ी हैं आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें गुरप्रीत सिंह का टेल्को और बर्मामाइंस थाना में लूट और अन्य गंभीर मामलों में आरोपी ,अमरीक सिंह का वर्ष 2022 में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और सुमित कुमार सिंह पूर्व में कई अपराधिक मामलों में संलिप्तता है ।इस हत्याकांड में कुछ अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही शेष आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”एसएसपी,जमशेदपुर

क्या थी घटना?

बुधवार को टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। उन्हें गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था।

More From Author

कुणाल षाड़ंगी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात: JPSC अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट और जमशेदपुर से हवाई सेवा विस्तार की उठाई मांग

चांडिल: विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, SIT ने 4 आरोपियों को दबोचा, जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.