
जमशेदपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद को लेकर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित मेयर प्रत्याशी लकी सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान वे स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।
घर-घर संपर्क, विकास का संकल्प
लकी सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे पूरे क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगी। उनका उद्देश्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर परिणाम देना है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
बुनियादी सुविधाएं रहेंगी पहली प्राथमिकता
मेयर प्रत्याशी ने स्पष्ट किया कि मानगो समेत पूरे नगर निगम क्षेत्र में निम्नलिखित बुनियादी सुविधाओं को जिसमे मुख्य और आंतरिक सड़कों का निर्माण व मरम्मत,नाली और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना,स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति,पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था,सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर कचरा प्रबंधन में सुधार और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण रूप से सुसज्जित करना उनका संकल्प है।
युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष पहल
लकी सिंह ने कहा कि विकास केवल आधारभूत ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएंगी।युवाओं के लिए खेल मैदान और खेल गतिविधियों को बढ़ावामहिलाओं के लिए सामुदायिक केंद्र और सशक्तिकरण योजनाएंबुजुर्गों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरणउन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को एक समावेशी और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है।
जनता से समर्थन की अपील
जनसंपर्क अभियान के दौरान लकी सिंह को कई इलाकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता के एजेंडे को समर्थन दें।उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से जमशेदपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
