सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति के ‘एट होम’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love

घाटशिला/जमशेदपुर: शिक्षा और अनुशासन के संगम से सफलता की नई ऊंचाइयां छुई जा सकती हैं, इसे चरितार्थ कर दिखाया है सोना देवी विश्वविद्यालय , घाटशिला के छात्र देवऋषि कश्यप ने। बीटेक सिविल (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र देवऋषि ने न केवल गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होकर विश्वविद्यालय और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

कर्तव्य पथ से प्राइम मिनिस्टर रैली तक का सफर

देवऋषि कश्यप ने पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर ‘कर्तव्य पथ’ पर आयोजित भव्य परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रतिष्ठित प्राइम मिनिस्टर रैली में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि और अनुशासन को देखते हुए उन्हें देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ विशेष कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया।

देश के दिग्गजों के बीच मिली विशेष पहचान

देवऋषि की बहुमुखी प्रतिभा और एनसीसी में उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ जिसमे राष्ट्रपति के ‘एट होम’ कार्यक्रम में शिरकत।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आयोजित विशेष डिनर में भागीदारी।आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी के विशेष समारोह में शामिल होने का अवसर।

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ चयन

देवऋषि की उपलब्धियों की सूची यहीं समाप्त नहीं होती। उन्हें आगामी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026 के लिए भी चुना गया है। बिहार-झारखंड निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल ए.एस. बजाज ने उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि देवऋषि उन 52 चुनिंदा कैडेटों में शामिल हैं, जिन्हें उनके असाधारण प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान मिला है।

विश्वविद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर सोना देवी विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कुलपति ब्रज मोहन पत पिंगुआ और कुलसचिव डॉ. नित नयना ने देवऋषि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने बधाई देते हुए कहा, “देवऋषि की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

राजभवन में राज्यपाल करेंगे सम्मानित

सफलताओं का यह सिलसिला जारी है। आगामी 18 फरवरी को देवऋषि कश्यप झारखंड राजभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहाँ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

More From Author

देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन प्रदान कर रहा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच: जोबा माझी

जमशेदपुर में कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, 15 हजार छात्र होंगे शामिल; जानें जरूरी गाइडलाइंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.