चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज; उपायुक्त ने बूथों का लिया जायजा, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी

Spread the love

चाकुलिया: आगामी नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने चाकुलिया प्रखंड सभागार में अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और विभिन्न मतदान केंद्रों का धरातलीय निरीक्षण किया।

बीएलओ को निर्देश: हर घर तक पहुँचे मतदाता पर्ची


बैठक के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें।उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने को कहा।कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए छूटे हुए लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया।

बूथों पर सुनिश्चित हों ‘न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं’

सेक्टर मजिस्ट्रेट से फीडबैक लेते हुए उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का मानक तय किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर निम्नलिखित सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों जिसमे शुद्ध पेयजल, क्रियाशील शौचालय, बिजली और संकेतक बोर्ड। दिव्यांगों और वृद्धों के लिए रैम्प, बैठने की व्यवस्था, छाया और हेल्प डेस्क।मतदान कक्ष में पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण

बैठक के बाद उपायुक्त ने स्वयं कई बूथों का निरीक्षण किया, जिनमें केएनजे हाई स्कूल: बूथ संख्या 10/1 एवं 10/2।,आनंद मार्ग (सुगनीबासा): बूथ संख्या 11/1 एवं 11/2 (पूर्वी एवं पश्चिमी भाग) और मनोहरलाल उच्च विद्यालय: बूथ संख्या 5/1। शामिल थे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग और मतदाताओं के आवागमन की सुविधा की जांच की। उन्होंने वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और जो छोटी-मोटी कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने का आदेश दिया।

निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य का आह्वान

उपायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, चाकुलिया नगर पंचायत के विशेष पदाधिकारी और थाना प्रभारी सहित निर्वाचन कार्य में लगे प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद रहे।

More From Author

एक्सएलआरआई ने सेंटिफ़िक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ मिलाया हाथ, ए-आई और डिजिटल इनोवेशन पर होगा फोकस

चाईबासा: कुमारडुंगी कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे डीसी-एसपी, कहा— ‘प्रशासन परिवार के साथ, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.