जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: मतगणना केंद्र के बाहर रिंकू सिंह का प्रदर्शन, दो बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्ट्रांग रूम सह मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।उन्होंने मांग की कि दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (री-पोलिंग) कराया जाए। रिंकू सिंह का आरोप है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी नौशीन खान के समर्थकों ने चुनाव के दौरान बोगस वोटिंग कराई है।

स्ट्रांग रूम के बाहर नारेबाजी

मतगणना स्थल के मुख्य गेट के बाहर जुटे समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। प्रत्याशी रिंकू सिंह ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।

सेंट जॉन स्कूल में मारपीट से बढ़ा विवाद

सोमवार को मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र सेंट जॉन स्कूल में रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद वहां काफी हंगामा हुआ और लगभग एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही।घटना से नाराज रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर बोगस मतदान कराया गया और उनके पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की गई। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव

मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब प्रशासन की ओर से जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

More From Author

नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा और चक्रधरपुर के किसी बूथ पर नहीं होगा ‘री-पोल’, स्क्रूटनी में मिली हरी झंडी; 27 फरवरी को नतीजे

भोजपुरी साहित्य परिषद का वार्षिक मिलन: हुडको की वादियों में सजी काव्य महफिल, रचनाकारों ने गुलाल और कविताओं से मनाई होली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.