निकाय चुनाव परिणाम: जुगसलाई और चाकुलिया में वोटों की गिनती तेज; दोपहर तक साफ होगी तस्वीर, मानगो में बंडलिंग प्रक्रिया शुरू

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी और आसपास के नगर निकायों के लिए आज का दिन निर्णायक है। चाकुलिया और जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रशासनिक चौकसी के बीच वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं।

जुगसलाई और चाकुलिया: 6-6 वार्डों पर फोकस

मतगणना केंद्र से मिल रही जानकारी के अनुसार, चाकुलिया और जुगसलाई में पहले चरण के तहत 6-6 वार्डों के वोटों की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की तैयारी को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 2:00 बजे तक जुगसलाई और चाकुलिया के सभी वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।इसके तुरंत बाद विजयी उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर प्रमाण पत्र सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मानगो में देरी की वजह: बैलेट पेपर की बंडलिंग

मानगो नगर निगम क्षेत्र की मतगणना में अन्य निकायों की तुलना में थोड़ा अधिक समय लग रहा है। मानगो में वास्तविक काउंटिंग शुरू होने से पहले बैलेट पेपर के बंडल बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।चूंकि मानगो में वार्डों की संख्या अधिक है (36 वार्ड), इसलिए बंडलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वोटों की गिनती शुरू होगी। यहाँ के अंतिम परिणाम शाम तक आने की संभावना है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना वैध पास के किसी को भी मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

More From Author

जमशेदपुर निकाय चुनाव परिणाम: मानगो में भारी गहमागहमी, 10 वार्डों की गिनती जारी; अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें

ग़म्हरिया: वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी की जीत, क्षेत्र में जश्न का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.