हजारीबाग: बड़कागांव में लापता युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Spread the love

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी ओ.पी. के पारनदी गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पिछले दो दिनों से लापता 28 वर्षीय युवक तुलसी महतो का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ है। अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

दो दिनों से लापता था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामेश्वर महतो का पुत्र तुलसी महतो घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ऊपर मोहड़र-चीटाही स्थित एक खेत में उसका शव मिला। अपराधियों की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शव बेहद खराब स्थिति में पाया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिकरी ओ.पी. प्रभारी रामकुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश बताया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक तुलसी महतो अपने पिता का इकलौता पुत्र था और घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया है। तुलसी की मौत से परिवार के सामने जीविकोपार्जन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का आक्रोश और प्रशासन से मांगें

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं जिसमे हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को रोजगार की गारंटी दी जाए।परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया है।

More From Author

धनबाद: 15 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में रिटायर्ड जमादार गिरफ्तार, पूर्व केंद्रीय मंत्री का रह चुका है सुरक्षा गार्ड

जमशेदपुर: जुगसलाई में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 80 लीटर अवैध शराब जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.