
जमशेदपुर: रंगों के महापर्व होली की खुशियां साझा करने के लिए जमशेदपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था ‘यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत’ ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में भिलाई पहाड़ी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच रंग, गुलाल और पिचकारी का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बच्चों संग मनाई खुशियों वाली होली
संस्था के सदस्यों ने न केवल बच्चों को उपहार दिए, बल्कि उनके साथ मिलकर होली का आनंद भी लिया। इस दौरान बच्चों के बीच उत्सव जैसा माहौल रहा। अध्यक्ष रीना सिंह ने बच्चों को सुरक्षित और हर्बल होली खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने वाले रसायनों से दूर रहकर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करना चाहिए।
सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है संस्था
इस अवसर पर रीना सिंह ने कहा “हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियाँ लाना है। ‘यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत’ परिवार भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने के लिए पूरी तरह अग्रसर है।”
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य सदस्य
होली मिलन और वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से रिंकी आग्रही, रेनू देवी, अर्जुन रजक, समर जीत सिंह, नंदिनी सामंत और पिंकी देवी सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
