
जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिला अधिकारों व सुरक्षा पर जोर दिया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का आगाज
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से कुशलतापूर्वक किया।
“खुद की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनें लड़कियां”

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और आदित्यपुर नगर निगम की उप आयुक्त पारुल सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा”आज के समय में महिलाओं का मानसिक रूप से मजबूत होना जितना जरूरी है, उतना ही शारीरिक रूप से सक्षम होना भी। लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) जरूर सीखना चाहिए ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।”
एक स्वस्थ महिला ही सशक्त राष्ट्र की जननी है

डॉ ज्योति कौर ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिला स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त राष्ट्र की जननी है। उन्होंने महिलाओं से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की।
महिलाओं को समाज में प्रखर रूप से अपनी बातों को रखना चाहिए

भोजपुरी अदाकारा विनीता राय ने कहा कि महिलाओं को समाज में प्रखर रूप से अपनी बातों को रखना चाहिए ,उन्हें खुद को शिक्षित करना चाहिए।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवार को साथ देना चाहिए

भाजपा नेत्री फातिमा शाहीन ने कहा कि घर से ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवार को साथ देना चाहिए। आज हर क्षेत्र में महिला खूब नाम कमा रही है।
महिलाओं को खुद के अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए

एडवोकेट तृप्ति ने कहा कि महिलाओं को खुद के अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए,उन्हें घरेलू हिंसा के खिलाफ सशक्त रूप से अपनी बातों को कानून के सामने रखना चाहिए।

नमिता उपाध्याय ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका सब से महत्वपूर्ण है। समाज को पिरो के रखने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

वार्ड पार्षद अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में महिला हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का नाम है।
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
कार्यक्रम में समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए फातिमा शाहीन, गीता सिंह, मनजीत कौर, बी. लक्ष्मी, सुनील गुप्ता, रवि, पुष्पराज तथा सामाजिक संस्था समर्पण की टीम को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अर्चना सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इन सदस्यों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम देवी, बबली, रितु कौर, ममता भूमिज, महावीर साहू सहित संगठन के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
