जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पुलिस के सामने किया हंगामा

जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी जिला निष्कासन आदेश के बावजूद चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए कुमार शिवाशीश, सिटी एसपी जमशेदपुर, ने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि ग्वाला बस्ती में सुनील सिंह के घर कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई।

मध्यरात्रि में की गई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनोज कुमार ठाकुर (पुलिस उपाधीक्षक) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने देर रात ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद संदिग्ध लोग फरार हो गए।हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जिला निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

पूछताछ के दौरान आरोपी किसी प्रकार का वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी और उसने स्वीकार किया कि जिला निष्कासन आदेश के बावजूद वह सोनारी थाना क्षेत्र में अपने घर में रह रही थी।पुलिस के मुताबिक झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करना संज्ञेय और दंडनीय अपराध है।

कई गंभीर मामलों में दर्ज है केस

पुलिस के अनुसार प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ग्वाला बस्ती, सोनारी की रहने वाली है और उसके खिलाफ रंगदारी, मारपीट, लूट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से ही केस दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद किया हंगामा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमकर हंगामा और गाली-गलौज किया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया।

More From Author

जमीन विवाद में भाजपा घाघडीह मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.