
चाईबासा।विकसित भारत युवा संसद 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 16 मार्च को झारखंड विधानसभा में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा की तीन मेधावी छात्राएं भाग लेने के लिए रांची रवाना होंगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चुनी गईं प्रतिभागी
पश्चिमी सिंहभूम जिला में 2 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन महिला कॉलेज चाईबासा में किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया।राज्य स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं में प्रियंका कुमारी (राजनीति विज्ञान विभाग),श्रेया अग्रवाल (बी.एड. विभाग),अश्विनी गुप्ता (राजनीति विज्ञान विभाग)
शामिल हैं।
कॉलेज के लिए गर्व का विषय: प्राचार्या
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि यह महिला कॉलेज चाईबासा के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने छात्राओं को युवा संसद के मुख्य विषय और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
युवाओं को नीति निर्माण पर चर्चा का मंच
कॉलेज के शिक्षक डॉ. अर्पित ने बताया कि यह कार्यक्रम माई भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन पर चर्चा और नीति संबंधी विषयों पर विचार रखने का मंच देना है।कार्यक्रम में नीतिगत चर्चाएं और प्रश्नकाल जैसे संसदीय प्रक्रियाओं को भी शामिल किया जाता है।
राज्य स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने की उम्मीद
बीएड विभागाध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अब राज्य स्तर पर भी महिला कॉलेज का नाम रोशन करने की उम्मीद है।राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रूबी कुमारी तथा सहायक प्राध्यापकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य विषय के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
युवा संसद का मुख्य विषय
राज्य स्तरीय युवा संसद का मुख्य विषय “यूनियन बजट 2026: युवाओं को विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त बनाना” रखा गया है।चाईबासा।विकसित भारत युवा संसद 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन 16 मार्च को झारखंड विधानसभा में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा की तीन मेधावी छात्राएं भाग लेने के लिए रांची रवाना होंगी।
