जमशेदपुर एफसी और इंटर काशी के बीच आज ‘डबल हेडर’ मुकाबला, फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर भिड़ेंगी युवा टीमें

जमशेदपुर: फुटबॉल नगरी जमशेदपुर में आज रविवार को युवाओं के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। एआईएफएफ यूथ लीग के तहत जमशेदपुर एफसी की जूनियर टीमें अपने घरेलू मैदान फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर इंटर काशी के खिलाफ दो महत्वपूर्ण मैच खेल रही हैं।

अंडर-16 जूनियर लीग: रोमांचक भिड़ंत शुरू

रविवार दोपहर को जेएफसी की अंडर-16 टीम जूनियर लीग के मुकाबले में इंटर काशी से टकरा रही है। अपनी बेहतरीन ट्रेनिंग और घरेलू समर्थन के साथ जेएफसी की टीम का लक्ष्य इस मैच में पूरे अंक हासिल कर लीग टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

अंडर-14 सब-जूनियर लीग: शाम को होगा मुकाबला

दिन का दूसरा मुकाबला शाम को खेला जाएगा जिसमे जमशेदपुर एफसी बनाम इंटर काशी (अंडर-14) सब-जूनियर लीग रविवार शाम 5:00 बजे खेला जायेगा। जेएफसी की इस सबसे युवा टीम ने अब तक शानदार प्रतिभा दिखाई है, और आज के मुकाबले में भी फैंस को टीम से बेहतरीन फुटवर्क की उम्मीद है।

फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर फुटबॉल का उत्साह

जमशेदपुर एफसी अपनी युवा प्रतिभाओं के लिए जानी जाती है। टाटा फुटबॉल अकादमी के मार्गदर्शन में तैयार ये खिलाड़ी इंटर काशी की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह इन उभरते सितारों को खेलते देखने का एक बेहतरीन अवसर है।

More From Author

स्व. नीला सरकार की जयंती पर टीम पीएसएफ का रक्तदान अभियान, 1793 यूनिट एसडीपी रक्तदान समर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *