एक्सएलआरआई जमशेदपुर में ‘क्लॉकस्पीड 6.0’ कॉन्क्लेव आयोजित, सप्लाई चेन के भविष्य पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

जमशेदपुर: देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई जमशेदपुर में ऑपरेशंस और सप्लाई चेन कॉन्क्लेव ‘क्लॉकस्पीड’ के छठे संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “सिंक्रोनाइज्ड होराइजन्स: इंटीग्रेटिंग एजिलिटी, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक” रखा गया, जिसमें देश भर के उद्योग जगत के दिग्गजों और शिक्षाविदों ने शिरकत की।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ विधिवत उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. (फादर) जॉर्ज सेबेस्टियन, एस.जे. और वरिष्ठ प्रोफेसरों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। फादर जॉर्ज सेबेस्टियन ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आज के कॉर्पोरेट जगत की सबसे बड़ी चुनौती स्थिरता और आधुनिक तकनीक के बीच सही संतुलन बनाना है।प्रोफेसर जे. अजीत कुमार और प्रोफेसर सुनील कुमार सारंगी ने वैश्विक संकटों का उदाहरण देते हुए नवाचार के महत्व को रेखांकित किया।

उभरती तकनीकों पर हुई चर्चा

कॉन्क्लेव के दौरान दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं। पहली चर्चा में कॉग्निजेंट, टाटा स्टील और सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स जैसी दिग्गज कंपनियों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि सप्लाई चेन अब केवल ‘बैक-ऑफिस’ का काम नहीं, बल्कि ‘बोर्डरुम’ की प्राथमिकता बन गई है। स्मार्ट तकनीक और डेटा गवर्नेंस अब कार्यकुशलता बढ़ाने के मुख्य हथियार हैं।

ग्रीन और सस्टेनेबल सप्लाई चेन पर मंथन

दूसरी पैनल चर्चा में टाटा स्टील, इंडियन ऑयल और डेल्हीवरी के नेतृत्वकर्ताओं ने पर्यावरणीय सुरक्षा पर विचार साझा किए।वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्थिरता अब केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि रणनीतिक विकास का जरिया है। चर्चा में ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन, सर्कुलर इकोनॉमी और रिवर्स लॉजिस्टिक्स के एकीकरण पर गहराई से मंथन किया गया।

छात्रों के लिए उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का सुनहरा अवसर

इस आयोजन ने छात्रों को उद्योग जगत की समकालीन चुनौतियों को समझने और विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।क्लॉकस्पीड 6.0 का सफल क्रियान्वयन सीनियर मैनेजर (कॉर्पोरेट संबंध और प्लेसमेंट) हिमांशु शेखर और PGDM (GM) प्लेसमेंट कमेटी के समर्पित प्रयासों से संभव हुआ।

More From Author

चाईबासा में सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने अधिकारियों के साथ किया वार्डों का निरीक्षण

जमशेदपुर: टेल्को थाना में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

Recent News