जमशेदपुर: ‘श्याम कार केयर’ कब्जा मामले में गरमाया माहौल, मारवाड़ी सम्मेलन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात

जमशेदपुर:साकची कालीमाटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान पर कथित रूप से रातों-रात कब्जा करने और सामान चोरी करने के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस गंभीर विषय को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिला और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

25 साल पुरानी दुकान पर ‘रातों-रात’ कब्जा

मामला साकची के राधेश्याम अग्रवाल की दुकान “श्याम कार केयर” से जुड़ा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मकान मालिक ने मिलीभगत कर 25 साल पुरानी इस दुकान पर रातों-रात अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दुकान में रखा लाखों का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब कर दिए गए हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन का कड़ा रुख: “व्यापारी वर्ग की सुरक्षा अहम”

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल कर रहे थे। उन्होंने विधायक को बताया कि इस तरह की घटनाएं शहर के व्यापारियों में असुरक्षा का भाव पैदा कर रही हैं। मुलाकात के दौरान संयुक्त महासचिव आकाश शाह और उपाध्यक्ष दिलीप गोयल भी मौजूद रहे।सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सरायकेला जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे व्यापारी हितों पर कुठाराघात बताया।

विधायक सरयू राय का आश्वासन: “न्याय दिलाकर रहेंगे”

विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पीड़ित राधेश्याम अग्रवाल के परिवार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

More From Author

बहरागोड़ा ‘ऑपरेशन ब्लास्ट’: 227 KG के दो शक्तिशाली बमों को डिफ्यूज करने की तैयारी, 1 KM का दायरा पूरी तरह सील

जमशेदपुर: नशे के लिए पैसे न मिलने पर मजदूरी करने वाले युवक ने दी जान